Monday, January 5, 2009
हाल ........
सब पूछते हैं हाल तेरा, मैंने पूछ लिया तो क्या हो गया,
कुछ हाल सुना देते मुझे भी, की तुझे ऐसा भी क्या हो गया,
कौन सा ये पहली दफा तुझसे, तेरा हाल पूछा हैं मैंने, बोलो जी,
क्या ये वक़्त बेरहम हैं, या की बेरहम, तू मेरा दोस्त हो गया,
सब ही तो करते हैं प्यार तुझसे, मैंने भी कर लिया तो क्या हो गया,
कोई वजह देदे, न करने की फिर, मुझे तो पता नहीं क्या हो गया,
ऐसे क्यूँ तकलीफ होने लगी तुझे, ऐसा कुछ तो मैंने कहा भी नहीं,
शामिल रहने को कहा था ज़िन्दगी में, तो उस में, तेरा क्या खो गया.
हसते हैं सब, देखो तो, मुझपे कैसे , की मुझे भी प्यार हो गया,
कैसा भला, पूछते हैं, इस कमली का दिल भी बेकरार हो गया,
ऐसा, हैं क्या ख़ास, बता तो ज़रा, तेरे उस मस्ताने में,
की, फिर क्यूँ ऐसा दीवानों सा जुनू तुझपे ये सवार हो गया!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment