Wednesday, February 24, 2010

कुछ नहीं,बस एक प्यार भरा साथ चाहिए मुझे

गहराते जाए वक़्त के साथ जो एक ऐसे रंग का कतरा चाहिए मुझे
बूँद बूँद में टपके प्यार जहाँ, ऐसे एहसास का दरिया चाहिए मुझे
और कुछ नहीं, एक साथ, बस एक प्यार भरा साथ चाहिए मुझे

अक्सर डगमगा जाते हैं ये कदम, कही-सुनी बातों से, कहीं कहीं ...
आंधी तूफ़ान हार जाए जहाँ, फौलादी विश्वास का वार चाहिए मुझे
और कुछ नहीं, एक साथ, बस एक प्यार भरा साथ चाहिए मुझे

मुझ में मेरा कुछ बाकी रहे, की तुझ में तेरा कुछ ...
ऐसा साफ़, अपने दरमियान, कुछ ऐसा पाक राज़ चाहिए मुझे
और कुछ नहीं, एक साथ, बस एक प्यार भरा साथ चाहिए मुझे

0 comments:

Post a Comment